श्रीमाधोपुर में शनिवार रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। रात 8 बजे तेज आंधी चलने लगी। साढ़े 8 बजे से आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हुई। यह बारिश करीब आधे घंटे तक जारी रही। बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। हालांकि, किसानों की कटी हुई फसलों को नुकसान की आशंका है। बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वी राजस्थान में दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश की भविष्यवाणी की थी। विभाग के अनुसार अब कल से मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।


