जयपुर में आइ बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान द्वारा आयोजित विजन कार्यशाला में महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी सामने आई। संस्था के सचिव ललित कोठारी ने स्वागत भाषण दिया। कार्यशाला में पिछले तीन महीनों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। सुदर्शना शेखावत ने बताया कि इस अवधि में कुल 770 कॉर्निया एकत्र किए गए। इनमें से 429 कॉर्निया का सफल प्रत्यारोपण दृष्टिबाधित व्यक्तियों में किया गया। संस्था के अध्यक्ष बी.एल. शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। हरिचरण सिंघल ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। डॉ. गरिमा अग्रवाल ने कॉर्निया की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।


