रींगस में हनुमान जन्मोत्सव की धूम:कई मंदिरों में सजी भव्य झांकियां, शोभायात्राएं निकली और लगे भंडारे

रींगस कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को हनुमान जयंती महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के सभी प्रमुख बालाजी मंदिरों में विशेष श्रृंगार किया गया और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। प्राचीन गढ़ स्थित परचे वाले बालाजी महाराज मंदिर में पांच दिवसीय जन्मोत्सव आयोजन के तहत रामधुन, अखंड रामायण पाठ और हवन का आयोजन किया गया। शनिवार शाम को मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बालाजी महाराज सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों के साथ ऊंट, घोड़े और बैंड-बाजे शामिल रहे। आमली वाले बालाजी मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम आमली वाले बालाजी मंदिर में भी हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। नगर पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि यहां अखंड रामायण पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, हवन और कीर्तन आयोजित हुआ। चौपड़ बाजार स्थित गोपीनाथ राजाजी मंदिर से ध्वज पदयात्रा भी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी भक्ति का माहौल क्षेत्र के अन्य प्रमुख मंदिरों—गोशाला बालाजी, खजूर वाले बालाजी, रुड़े वाले बालाजी, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बुंगलेवाले बालाजी (आभावास), सालासर बालाजी मंदिर और दादिया रामपुरा के बालाजी मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। कई मंदिरों को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। घरों में बना भोग, गांवों में रही उत्सव की छटा दादिया रामपुरा, सिमारला जागीर, जलालपुर, सरगोठ समेत अनेक गांवों में शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनका विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने घर-घर खीर, चूरमा व अन्य व्यंजन बनाकर बालाजी को भोग अर्पित किया और प्रसाद का वितरण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *