रांची | झारखंड शराब व्यापारी संघ के महासचिव सुबोध कुमार जायसवाल ने कहा कि राज्य में शराब पर लग रहे 75% वैट को घटाकर 5% किए जाने से शराब के खुदरा मूल्य में कमी आएगी, यह कहना उचित नहीं होगा। जायसवाल ने शनिवार को उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि राज्य सरकार को मुख्य रूप से उत्पाद शुल्क और वाणिज्यिक कर से राजस्व प्राप्त होता है। जब वैट घटाया जाता है तो उत्पाद शुल्क में वृद्धि कर दी जाती है। वैट घटाने और उत्पाद शुल्क बढ़ाने से शराब सस्ती नहीं हो पाएगी।


