झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव आज

भास्कर न्यूज | लोहरदगा झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद का चुनाव सत्र 2025-27 के लिए 13 अप्रैल दिन रविवार को झारखंड प्रांत के सभी जिलों में होना है। इस अध्यक्ष पद के चुनाव पर दो प्रत्याशी बसंत कुमार मित्तल एवं सुरेश चंद्र अग्रवाल उम्मीदवार है। इस निमित्त लोहरदगा जिला में 17 आजीवन सदस्य मतदाता है जो की इस चुनाव में अपना मताधिकार का प्रयोग कर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के कर्मठ एवं सशक्त अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। मतदान केंद्र स्थान निर्माणाधीन श्री राणी सती दादी मंदिर परिसर गुदरी बाजार लोहरदगा में, समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा। चुनाव पीठासीन पदाधिकारी शिवप्रसाद राजगढ़िया एवं जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने सभी मतदाता बंधुओं से अपील किया है कि समय पर मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपना मत का प्रयोग अवश्य करें और साथ में अपना पहचान पत्र अवश्य लाएं। कहा कि चुनाव संबंधित तैयारी पूरी की जा चुकी है। भास्कर न्यूज | सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बदला पंचायत ग्राम में शनिवार को शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से आदिवासी रीति रिवाज के साथ प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया। वहीं गांव के पहान राजू उरांव और पुजार के द्वारा संयुक्त रूप से गांव के सरना स्थल में स्थित साल वृक्ष की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। वहीं पहान पुजार ने पूजा अर्चना कर गांव व क्षेत्र के सुख समृद्धि, अमन चैन व शांति के लिए प्राकृतिक देवी देवताओं से विनती की। जिसके बाद महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग व नवजवानों द्वारा ढोल मांदर और नगाड़ा की थाप पर नाचते झूमते हुए हर्षोल्लास के साथ खुशी से सरहुल पर्व मनाया गया। वहीं सरहुल जुलूस निकाली गई। जो बदला, आराहसा, गोबरसेला, टंगराटोली सहित विभिन्न गांवों में भ्रमण किया। मौके पर दिलीप उरांव, छोटू महली, जय टोप्पो, नंदकिशोर उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *