नक्सली-सरकार के बीच शांतिवार्ता के लिए निकला युवक:VIDEO जारी कर बोला-नक्सलवाद नहीं हिंसा खत्म हो, गृहमंत्री और बस्तर IG के लिए छोड़ा मैसेज

छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक आदिवासी युवक नक्सली और सरकार के बीच शांतिवार्ता के लिए अबूझमाड़ के जंगल में निकल गया है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि, सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए जोर लगा रही है, जिससे बहुत ज्यादा खून-खराबा हो रहा है, लेकिन मैं नहीं चाहता कि नक्सलवाद खत्म हो, बल्कि हिंसा खत्म हो। दरअसल, यह युवक कौन है, कहां का रहने वाला, इसकी जानकारी नहीं है। इंस्टाग्राम में mk_muriya नाम की एक ID से वीडियो अपलोड हुआ है, जिसका स्क्रीन रिकॉर्ड अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है। वीडियो में दिख रहा युवक खुद को सरेंडर नक्सली और वर्तमान में पुलिस का जवान बता रहा है। उसने वीडियो के माध्यम से कहा कि मैं बहुत बड़ी कोशिश करने जा रहा हूं। जाने से पहले मैंने गृहमंत्री विजय शर्मा और बस्तर के IG सुंदरराज पी. से भी बातचीत की है। हालांकि, उन्होंने ऐसा करने से मना किया है। बोला- मैं नक्सल संगठन छोड़कर आया हूं युवक ने अपने वीडियो में कहा है कि वह नक्सली संगठन छोड़कर आया है। यानी पहले वह नक्सली रह चुका है। उसने कहा है कि मैं जानता हूं, मैं ये कर सकता हूं। अबूझमाड़ के क्षेत्र में कदम रख रहा हूं। मैं नक्सलवाद को बचाना चाहता हूं। युवक ने आगे कहा कि सभी को लगता है कि मेरी पुलिस की नौकरी की वजह से नक्सली मेरे जानी दुश्मन बन गए हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। युवक की बातों से लग रहा है कि वह पुलिस में है। हालांकि वीडियो वायरल है। दैनिक भास्कर डिजिटल इसकी पुष्टि नहीं करता। किस जिले का है जानकारी नहीं बस्तर संभाग के सातों जिले में से ये किस जिले का रहने वाला है ये भी अभी स्पष्ट नहीं है। अगर वाकई युवक लापता है, नक्सलियों से मिलने चला गया है, तो यह गंभीर विषय है। हमने बस्तर IG सुंदरराज पी. से बातचीत करने उन्हें फोन लगाया, लेकिन उनका नंबर नेटवर्क के बाहर बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *