जमीन विवाद को लेकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला:अधेड़ ने पिता को चाकू से और बेटे को तीर से मारा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जमीन विवाद की वजह से एक अधेड़ ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला किया था। वारदात के बाद से वह फरार था। अब पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि अधेड़ ने पिता पर चाकू और उसके बेटे पर तीर से हमला किया था। जिससे दोनों काफी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामला जिले के बारसूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, झुमुकलाल कश्यप (58) का उदयनार निवासी जयसिंह कश्यप और उसके बेटे मोसूराम कश्यप के बीच जमीन विवाद चल रहा था। वहीं 17 जून 2021 को इनके बीच हाथापाई हो गई थी। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि झुमुकलाल कश्यप ने जयसिंह कश्यप को अपने पास रखे एक धारदार हथियार से वार कर दिया और उसके बेटे को तीर से मार दिया। 3 साल बाद पकड़ में आया आरोपी इस वारदात से दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया था। वारदात के करीब 3 साल बाद अब पुलिस को फरार आरोपी का क्लू मिला। वह जिले के एक ठिकाने में छिपा हुआ था। वहीं पुलिस को जानकारी मिलते ही जवानों को मौके के लिए निकाला गया था। जिसेक बाद एक ठिकाने से उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *