सांसद ने कार्यकर्ताओं व लोगों से मुद्दों पर चर्चा की

कवर्धा| राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने सांसद कार्यालय कवर्धा में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को मोबाइल पर समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। सांसद पांडेय ने बताया कि लगातार क्षेत्र का दौरा करते हैं। साथ ही कार्यालय में आम लोगों से मिलते हैं। उनकी समस्याएं समझते हैं। समाधान के लिए प्रयास करते हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों से कई मुद्दों पर चर्चा की। उनका हालचाल भी जाना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *