हरियाणा का पहला एयरपोर्ट कल शुरू होगा:​7,200 एकड़ जगह, शंख जैसा टर्मिनल, 1 लाख नौकरी, होटल-IT इंडस्ट्री बनेगी; ​​​​​​फ्लाइट का किराया-टाइमिंग जानें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (14 अप्रैल) को हिसार में बन रहे हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही इंटरनेशनल टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे। इसे शंख के आकार में बनाया जा रहा है। PM हिसार से अयोध्या के बीच चलने वाली फ्लाइट को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद PM रैली को भी संबोधित करेंगे। हिसार में 7,200 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट का निमार्ण किया जा रहा है। इसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के विकल्प के रूप में 3 चरणों में विकसित किया जा रहा है। इसे लेकर हरियाणा सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के बीच मैमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) हुआ है। यहां पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनाया जाएगा। इसके साथ होटल इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्ट, IT इंडस्ट्री विकसित की जाएंगी। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। बड़े पैमाने पर रोजगार विकसित होंगे। एयरपोर्ट से हरियाणा से सटे राजस्थान और पंजाब के लोगों को भी फायदा होगा। सरकार का दावा है कि एक लाख से ज्यादा नौकरियां आएंगी। इसके अलावा हिसार से अयोध्या जाने या आने का टाइम 14 घंटे से घटकर 2 घंटे हो जाएगा। वहीं टैक्सी के 10 हजार के किराए के मुकाबले लोग करीब 3400 रुपए में पहुंच जाएंगे। एयरपोर्ट पर क्या काम होंगे, फ्लाइट का किराया कितना, 8 इन्फोग्राफिक्स में जानिए…. 14 अप्रैल से शुरू होने जा रही हिसार-अयोध्या फ्लाइट की जानकारी जानिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *