बोकारो | प्रगति सेवा आश्रम की ओर से शनिवार को आदिवासी बच्चों के बीच स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए हैंड वाश का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 बच्चों और महिलाओं को हैंड वाश का पाउच बांटा गया और उन्हें स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आश्रम के संचालक प्रगति शंकर ने कहा कि संस्था की ओर से लगातार स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य सोनिया, अलका, अदिति, रूपाली, सुजेश आदि उपस्थित रहे।


