बोकारो | राष्ट्रीय विकास समिति की ओर से विद्यालय के बच्चों के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान डॉ. परिंदा सिंह ने कहा कि भारत की भावी पीढ़ी को सनातन संस्कृति और आध्यात्म के प्रति जड़ें मजबूत करने होगी। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बाल हनुमान और वीर बजरंग बली हनुमान जी के जीवन के कुछ घटनाओं पर आधारित प्रसंग की प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई। कार्यक्रम में रीना सिंह, पुष्प मंडल, निकिता, खुशबू कुमारी आदि का योगदान रहा।


