बोकारो | मध्य विद्यालय जामगोड़िया चास-2 बोकारो के आठवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने 9वीं कक्षा में दाखिला के लिए रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास में टेस्ट दिया। इनमें पूनम, कशिश, ट्विंकल, नेहा, नीलम, ऋतु, वर्षा, साजन, लक्खी, छोटी, डॉली, गायत्री, ममता व ऋतिक सहित कुल 14 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है।


