बोकारो | चिन्मय मिशन बोकारो की ओर से चिन्मय विद्यालय सेक्टर-5 में हनुमान जयंती की पावन संध्या पर हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ व अष्टोत्तरशत-नाम के साथ पूजा का आयोजन किया गया। स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती के साथ अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी व उप प्राचार्य नरमेन्द्र कुमार ने हिस्सा लिया। संगीत विभाग की ओर से भजनों की प्रस्तुति के बाद शिक्षक पंकज मिश्रा व उदित पांडेय द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। गीता पाठ में पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया और चिन्मय विद्यालय अव्वल रहे।


