प्लांट में चोरी करते तीन चोर गिरफ्तार

बोकारो | बोकारो इस्पात संयंत्र में चोरी करते तीन चोरों को सीआईएसएफ जवानों ने रंगे हाथ पकड़ा है। चोरों में सेक्टर-8 धोबी मुहल्ला निवासी अनिल कुमार, बालीडीह का डिक्टल यादव और सेक्टर-9 बसंती मोड़ का अमन डोम शामिल है। गिरफ्तार तीनों आरोपी के पास से जवानों ने 50 से 60 हजार रुपए मूल्य के कॉपर और केबल बरामद किया है। तीनों को माराफारी थाना के सुपुर्द कर उनके विरूद्ध मामला दर्ज कराया गया। माराफारी पुलिस ने उन्हें न्यायिक ​हिरासत में जेल भेज दिया। दर्ज मामले में कहा है कि तीनों आरोपी प्लांट के अंदर संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। इस पर सीआईएसएफ जवानों ने पूछताछ की तो उसके पास से चोरी के सामान बरामद हुआ और आरोपों को स्वीकार किया। गौरतलब है कि बोकारो स्टील प्लांट में लगतार चारियां हो रही हैं। सीआईएसएफ की सुरक्षा के बावजूद चोर दीवार छेद कर अंदर घुस जाते हैं और चोरी करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *