बोकारो | चास नगर निगम की ओर से अमृत पार्क फेज-5 का निर्माण करीब 1.56 करोड़ से की गई है। गरगा पुल के पास और डीसी ऑफिस के सामने बने इस पार्क में बच्चों के मनोरंजन के अलावा बहुत कुछ ज्ञानवर्धक तस्वीर बनाई गई है। आज के आधुनिक युग में जहां लोग पुराने रीति रिवाज को भूल रहे हैं। वहीं यहां आने के बाद इसकी याद दिलाई जा रही है। बोकारो के डीसी ऑफिस के सामने स्थित अमृत पार्क आम लोगों को अपनी ओर खींचता है। यह पार्क इतना खूबसूरत है कि लोग यहां देर रात तक अपना समय बिताने के लिए आते हैं।


