भास्कर न्यूज | चिल्फी घाटी भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत झलमला बूथ में जन चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा कवर्धा के जिला उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की नीति, इतिहास और देश में पार्टी सरकार बनने के बाद हुए विकास कार्यों पर चर्चा की। जन चौपाल के बाद रैली निकाली गई। इसमें सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की गई। रैली के बाद प्रमुख कार्यकर्ता जितेंद्र पटले के घर भोजन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष संतराम धुर्वे, जनपद सभापति सुकलाल मेरावी, सरपंच जामुनपानी बालचंद मरकाम, सरपंच झलमला सहबु बैगा, विश्राम बैगा, मोहन धुर्वे, लालाराम यदु, भगवती छिरसागर, भाजयुमो रेंगाखार मंडल के उपाध्यक्ष राजेश निषाद, जीवन मानिकपुरी, पंचम धुर्वे, फिरतू बैगा, शासन धारवैया, महरू बैगा, बारेलाल धुर्वे, प्रमोद यादव, बलराम धुर्वे सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।