भास्कर न्यूज | दाढ़ी शासकीय प्राथमिक शाला चिल्फी का राज्य स्तरीय एफएलएन वॉरियर आकलन 11 अप्रैल को किया गया। यह आकलन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर की निगरानी में हुआ। शिक्षक जय कुमार मालाकार ने एफएलएन की ऑनलाइन चैलेंज लिंक स्वीकार कर अपने छात्रों में सभी आवश्यक कौशल विकसित किए। कक्षा पहली से 8वीं तक के बच्चों में भाषायी एवं गणितीय कौशल विकसित करने शिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रकार के गतिविधियां कराई जाती हैं। जिससे बच्चे खेल-खेल में आसानी से विभिन्न कौशल सीख सकें। जिन शिक्षकों द्वारा शिक्षा गुणवत्ता की उक्त कौशल बच्चों में विकसित कर लिया जाता हैं, उन्हें राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर द्वारा सम्मानित किया जाता हैं। जय कुमार ने बताया कि प्रथम चरण विकास खण्ड स्तरीय आकलन संकुल समन्वयक बैहरसरी जितेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा मुख्य आकलन कर्ता के रूप में 28 मार्च को किया गया। आकलन में निर्धारित मापदण्ड में सफल साबित हुए। इस अवसर पर राघव प्रसाद साहू, मालिक राम साहू, संजय कुमार ठाकुर, शिक्षक उपस्थित रहे। आकलन का असर बच्चों में दिख रहा जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि बच्चों में इस प्रकार की प्रतिभा देख खुशी महसूस होती हैं। गणित के जिन सवालों को हल करने में बड़े बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं, उन्हें बच्चे आसानी से हल कर पा रहे थे। मापदण्ड अनुसार 60 शब्द प्रति मिनट पढ़ने की तुलना में बच्चे 90 से 100 शब्द प्रति मिनट पढ़ रहे हैं। ऐसी कौशल निश्चित रूप से शिक्षकों की गहरी लगन और कठोर मेहनत के कारण हुआ हैं, उनकी मेहनत का रंग आज उनके बच्चों में दिख रहा है। बच्चों में विषयवस्तु को लेकर झिझक खत्म रही है।