शराब ठेके में घुसकर तोड़फोड और मारपीट, वांटेड आरोपी गिरफ्तार:4 माह से काट रहा था फरारी, अब तक 6 आरोपियों को पकड़ा

बालोतरा जिले की सिणधरी पुलिस ने शराब ठेके में तोड़फोड़ करने वाले वांटेड आरोपी को ऑपरेशन शिकंजा कके तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी बीते चार माह से फरारी काट रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से मुख्य आरोपी सहित शेष आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अब तक वारदात में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार कौशलू गांव सरकारी शराब ठेके पर पूर्व शराब ठेकेदार भानाराम पोटलिया पुत्र हुकमाराम निवासी खारिया खुर्द बाड़मेर ने जान बूझकर अवेध रूप से शराब विक्रय करने की नियत से साल 2024 में शराब का ठेका न तो स्वंय के नाम करवाया तथा डरा-धमकाकर नही किसी अन्य को उक्त दुकान लेने दी थी। काफी मशक्कत के बाद आबकारी विभाग ने उक्त शराब का ठेका 7 माह बाद आवंटित किया गया। इससे नाराज होकर नए शराब ठेकेदार को भगाने के लिए तीन दिन बाद भानाराम ने अपने 8-10 साथियों के साथ शराब ठेके पर हमला कर मारपीट व तोड़फोड़ की। इलाके में दहशत फैलाई। आल दर्जे का बदमाश व शातिर आरोपी पुलिस के भय से फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू की। एसपी हरि शंकर ने बताया- आरोपियों को पकड़ने के लिए सिणधरी थानाधिकारी के नेतृत्व में टीमें बनाई गई। वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन मुख्य आरोपी भानाराम सहित वारदात का मुख्य आरोपी सहित शेष आरोपी फरार चल रह थे। एक माह बाद फिर वारदात को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी आरोपियों ने एक माह बाद जनवरी माह के फर्स्ट वीक में फिर से उसी तरीके से वारदात की घटना को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दी। इस संबंध में पुलिस थाना सिणधरी में मामला दर्ज किया गया। लगातार हो रही वारदातों के बाद पुलिस टीमों ने जगह-जगह दबिशें दी। चार माह से फरार चल रहे आरोपी गोसाईराम पुत्र मगाराम निवासी पनोणी धतरवालों की ढाणी सडेचा निंबलकोट आरजीटी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सहित अन्य वांटेड आरोपियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी गोसाईराम के खिलाफ बाड़मेर के जिले के आरजीटी व सिणधरी में 6 मामले दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *