हरियाणवी गानों पर बैन का विवाद पहुंचा पंजाब:बब्बू मान ने मासूम शर्मा का समर्थन किया; गजेंद्र बोले-गाने डिलीट होने पर भैं-भैं कर रहे

हरियाणा में कलाकारों और सरकार के बीच हरियाणवी गाने पर बैन करने और डिलीट करने का विवाद पंजाब तक पहुंच गया है। अब पंजाबी सिंगर एवं कलाकार बब्बू मान मासूम शर्मा के स्पोर्ट में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि जो गाने टीवी पर सेंसर बोर्ड से चलते हैं तो उनको रोकना नहीं चाहिए। वहीं गजेंद्र फोगाट ने कहा कि दो चार गाने कटे तो मासूम भैं भैं कर रहा। सीएम नायब सिंह सैनी के ओएसडी एवं हरियाणवी कलाकार गजेंद्र फोगाट भी मीडिया के समक्ष आए है और हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा कि उनका बेवजह नाम लिया जा रहा है। पुलिस की साइबर टीम कार्रवाई कर रही है, वो और इंस्टाग्राम से गाने हटा रहे हैं। वहीं कलाकार प्रदीप बूरा भी इसे जातिगत मामला बताते हुए गजेंद्र के पक्ष में उतरे हैं। गजेंद्र फोगाट ने कहा कि पहले ब्राह्मण समाज को आगे आना चाहिए और इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। समाज को भी बदनाम कर रहा है। आरोप तो अमित सैनी रोहतकिया पर भी लगा रखे हैं और उसने अपना जवाब दे दिया। जहां तक बेटे की बात है, आप माइनर बच्चे को कुछ एक्टिवटी नहीं करवा सकते। इसकी इंस्टाग्राम पर गाइडलाइन है। इंस्टाग्राम ने अपने आप ही डिलीट कर दिया, उसमें भी मेरा नाम ले लिया। पहली बात ऐसा कि अपने बच्चे से गलत काम करवाया ही क्यों। जो इंस्टाग्राम ने डिलीट कर दिए। चोरी करोगे तो पुलिस आपकी ही पकड़ेगी – गजेंद्र गजेंद्र ने कहा कि चोरी करोगे तो पुलिस आपको ही पकड़ेगी। अगर आपने ट्रैफिक सिग्नल लाईट क्रॉस या तोड़ दी और ट्रैफिक पुलिस आपका चालान करेगी तो क्या गाली बकोगे। कानून के हिसाब से चलो, कौन आपका चालान करेगा, क्यूं आपको गालियां बोलने की जरूरत पड़ेगी। केंद्रीय मंत्री के समय में पहले भी और अब भी समान विचार एक सामान हरियाणा का विकास किया है। गजेंद्र ने कहा कि उन्होंने तो अपनी चल-अचल संपत्ति ही दान में कर दी थी। मनोहर लाल जी सबको समान रूप से देखते हैं। गलत को गलत तो सही को सही देखते हैं। एक तरफ तो दो चार गाने डिलीट हुए वो भी गंदे। उन पर भी कुकर भैं भैं कर रहा। यह फ्रस्ट्रेशन है। जब युवा लाइफ में भटक जाते हैं तो इस तरह की एक्टिविटी करते हैं वो। हमारे सीएम नायब सिंह सैनी आते ही रुकी हुई भर्तियां थी, जिनको नौकरी देना। जो कहा वो करके दिखाना। बिल्कुल मनोहर लाल की तरह। एक दम से पंजाब में खालिस्तानी मूवमेंट शुरू नहीं हुआ, गन कल्चर से हुई शुरुआत गजेंद्र फोगाट ने कहा कि पंजाब में भी 20 से 30 साल पहले ये शुरू होया था। एकदम से वहां भी खालिस्तान मूवमेंट शुरू नहीं हुआ। पंजाब में सबसे पहले पाकिस्तान ने नशा भेजा और उसके बाद युवकों को नशे में डाला। इसके बाद वहां पर गन भेजी, फेर गन कल्चर भेजा। फिर उनको यह बताया कि गन कल्चर बुरा नहीं है। ये अपनी संस्कृति का हिस्सा है। कैसे लोगों को पैसे दे देके गाने बनवाए और जब वो गन कल्चर प्रमोट हो गया। आपस में देखो कितना आतंकवाद फैला। लोगों को कनाडा भागना पड़ा। पंजाब के आधे से ज्यादा सिंगर बाहर रहते हैं – गजेंद्र गजेंद्र ने कहा कि आधे पंजाब के सिंगर इस समय दुबई रहते हैं, कोई इंग्लैंड में रहते हैं, कोई कनाडा रहता है। वहां पर इतना गंदा और बुरा हाल हो चुका है कि कभी फिरौतियों के लिए फोन आते हैं तो कभी गोलियां चलती है। बुरा हाल हो चुका है। एक बार सिद्धू मूसेवाला देख लें। पंजाब के बाद हरियाणा को निशाना बनाना पाकिस्तान की चाल गजेंद्र ने बताया कि ये एक पाकिस्तान की चाल है। देश को पंजाब से लेकर दिल्ली तक करना है। पंजाब में उनका काम कंप्लीट हो गया। अब हरियाणा में बड़ा रहे हैं। जो गन, गन कल्चर या नशे को स्पोर्ट कर रहे हैं, वो सुन लो ध्यान से। नाश हो जाग्यां थारै बालकां गां। युवाओं में ट्रेंड ला दिया कि बदमाशी के गाने सुनना है। संगीत की जमा चासनी सी लपेट दे हैं। गजेंद्र फोगाट को समाज नहीं ये 476 रुपए गाली बक रहे हैं। हरियाणा के युवाओं को पंजाबी गानों का ट्रेंड चढ़ा- बब्बू मान पंजाबी सिंगर एवं कलाकार बब्बू मान बोले कि पंजाब में 25 से 30 साल से गाने का कल्चर शुरू हुआ था। पहले ज्यादा प्रोग्राम दिल्ली या बाहर होते थे। उस समय हरियाणा में यह कल्चर शुरू ही नहीं हुआ था। अपने गाने के बाद हरियाणा के युवाओं को पंजाबी गानों का ट्रेंड चढ़ा। पहले दो ही कास्ट होती थी, अब कई बनाईं पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने कहा कि बाद में नए युवाओं ने हरियाणवी गाने शुरू किए। मैंने भी हरियाणा के नए कलाकारों को कहा था कि जिस भाषा में जन्में हो, वहां आपकी लिपि है नहीं। आप अपना म्यूजिक शुरू करो। पहले रागनी शुरू हुई। पहले ही कास्ट होती थी एक शहरी जमात तो दूसरी ग्रामीण जमात। अब कई कास्ट बना दी गई हैं। जो गाना टीवी पर चलता है, वो सेंसर भी सरकार से आत है तो उसे नहीं रोकना चाहिए। आज पंजाब में बाहुबली व पुष्पा भी चलती है – बब्बू मान बब्बू मान ने कहा कि आज पंजाब में बाहुबली व पुष्पा फिल्मी भी लगती है। हर किसी का अपना मनोरंजन है। गाना सेंसर होता है, जो टीवी पर चलता है। जो टीवी पर चलता है, वो सेंसर भी सरकार की धारा से आता है। फेर थानू नी रोकना चाहिदा। निजी है तो बात अलग है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *