भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी सुशासन तिहार के पहले चरण में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आवेदकों की भीड़ उमड़ी। चार दिन के शिविर में मिले आवेदनों में शिकायतों से अधिक मांग शामिल हैं। एमएमसी के नगरीय निकाय अंबागढ़ चौकी में 8 से 11 अप्रैल तक सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अंबागढ चौकी द्वारा वार्ड क्रमांक 5 स्थित टाउन हाल में शिविर लगाया गया। पहले दिन शिविर में गिनती के मात्र 12 आवेदन मिले, लेकिन दूसरे दिन शिविर स्थल में आवेदक बड़ी संख्या में पहुंचे। नगर पंचायत के सीएमओ विजय पांडेय सहित निकाय का पूरा अमला चार दिनों तक मैदान में डटा रहा। नगर पंचायत को चार दिन में कुल 11 सौ आवेदन प्राप्त हुए। सीएमओ विजय पांडेय ने बताया कि निकाय को एक हजार से अधिक आवेदन मांगो से जुड़े हुए मिले। जबकि शिकायत वचाले आवेदन की संख्या सौ तक नहीं पहुच पाई है। सबसे अधिक आवेदन भूमिहीन कृषि श्रमिक योजना का लाभ लेने के लिए प्राप्त हुए है। सीएमओ ने बताया कि मांगों से जुडे हुए आवेदनों को शीर्ष कार्यालय एवं वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया जा रहा है। निकाय के कर्मचारियों के अलावा पार्षद व जनप्रतिनिधि भी आवेदन तैयार करते रहे। अंबागढ़ चौकी. नगर पंचायत अध्यक्ष खुद भी शिविर के दौरान मौजूद रहे।


