अजमेर में आज यहां रहेगी लाइट गुल:तीन घंटे तक होगी बिजली बंद, जाने-कौनसा इलाका होगा प्रभावित

अजमेर में बिजली सप्लाई का जिम्मा संभाल रही टाटा पावर ने मेंटेनेंस के लिए शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है। इस दौरान रविवार को कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के लिए शटडाउन प्रस्तावित RVPNL की ओर से 132 केवी एमडीएस (MDS) सबस्टेशन पर 19 अप्रैल 2025 तक 50 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर के अति आवश्यक एवं जरूरी मेंटेनेंस कार्य के लिए शटडाउन प्रस्तावित है। चूंकि TPADL द्वारा संचालित 33 केवी के GSS वैशाली नगर, पंचशील, रीजनल कॉलेज, कोटड़ा, शास्त्री नगर, सीआरपीएफ, सीवी नगर-1 एवं सीवी नगर – 2 को मुख्य रूप से सप्लाई RVPNL के 132 केवी MDS सब स्टेशन से ही होती है, किंतु 132 केवी MDS सब स्टेशन पर अति आवश्यक मेंटेनेंस के दौरान TPADL को अजमेर शहर में 132 केवी एमडीएस (MDS) सबस्टेशन से प्राप्त होने वाली 50 एमवीए पावर की आपूर्ति इस दौरान बाधित होगी। ऐसे में 132 केवी सबस्टेशन आरवीपीएनएल ( RVPNL) सेकेंडरी सोर्स से बिजली की आपूर्ति व्यवस्था की जाएगी। परन्तु इस स्थिति में यदि लोड अकस्मात सीमा से अधिक बढ़ने से, ट्रिपिंग या ब्रेकडाउन हो जाने की स्थिति में आने वाले फॉल्ट के दुरुस्तीकरण करने तक कुछ 11 केवी फीडर की लोड शेडिंग करवानी पड़ सकती है। ऐसी किसी भी आपातकालीन स्थिति में टीपीएडीएल, प्रबंधन आरवीपीएनल (RVPNL) प्रबंधन के साथ मिलकर शहर की बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। अजमेर में बिजली सम्बन्धी समस्याओं के लिए यहां करें कॉन्टैक्ट अजमेर के इन जोन के लिए ये कॉन्टैक्ट नम्बर पढें ये खबर भी… रेलवे नर्सिंग ऑफिसर ने किया सुसाइड:ट्रेन के आगे कूदा, मिला सुसाइड नोट, कहा-ओला लेकर परेशान था अजमेर के रेलवे अस्पताल के एक नर्सिंग ऑफिसर ने शनिवार शाम दौराई क्षेत्र में ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी को प्रारंभिक जांच में मृतक के पास सुसाइडनोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने स्वैच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *