हनुमान जयंती:भक्तों का लगा मेला; शोभायात्रा की सजीव झांकियों का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

अतुल बलशाली होते हुए भी स्वयं को प्रभु श्रीराम के चरणों का दास मानने वाले वीर बजरंग बली का जन्मोत्सव शनिवार को मनाया गया। शनिवारी चैत्र पूर्णिमा पर आई हनुमान जयंती पर शहर के सभी मंदिरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान हुए और भगवान का विशेष शृंगार हुआ। लोगों ने परिवार सहित देवालयों के दर्शन किए और जगह-जगह हनुमान चालीसा व सुंदरकांड के सामूहिक पाठ हुए। मुख्य आयोजन खोले के हनुमान मंदिर धाम पर हुआ। यहां पर हनुमानजी महाराज को चांदी की पोशाक धारण करवाई गई और मेला भी लगा। भीड़ को व्यवस्थित करने में प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी और शाम को शोभायात्रा निकली, जिसमें हनुमानजी के विभिन्न स्वरूप व प्रभु की लीलाएं नजर आई। शोभायात्रा की सजीव झांकियों को देखने के लिए बच्चे और युवाओं में उत्साह नजर आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *