अवैध बजरी से भर 2 डंपर, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:4 बजरी माफिया गिरफ्तार; ऑपरेशन-अखरोट के तहत पचपदरा, जसोल और मंडली पुलिस की कार्रवाई

बालोतरा जिले की पचपदरा, जसोल और मंडली पुलिस ने ऑपरेशन अखरोट के तहत अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे 2 डंपर, 2 ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया है। वहीं 4 बजरी माफिया समेत उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एसपी हरि शंकर ने बताया- पचपदरा पुलिस के एसआई दुर्गाराम मय टीम ने गांव बागुंडी के पास एक बिना नंबरी ट्रैक्टर मय ट्रॉली को रुकवाया। अवैध बजरी पाए जाने पर ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया। ड्राइवर कालु खान पुत्र वली खान निवासी नवोड़ा बेरा पुलिस थाना पचपदरा बालोतरा के खिलाफ एमएमडीआर और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। इसी तरह पचपदरा थाने की दूसरी टीम बालोतरा बायपास के पास अवैध बजरी से भरे डंपर को रुकवाकर जब्त किया। अवैध बजरी से भरे डंपर ड्राइवर किशनाराम पुत्र पदाराम निवासी बायतु पनजी बालोतरा व सहयोगी जेठाराम पुत्र जेहाराम निवासी मेवानगर जसोल को गिरफ्तार किया गया। इस मामले अवैध बजरी खनन के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जसोल पुलिस ने गांव माजीवाला निर्मल कुटीर के पास बजरी से भरे एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया। वहीं मंडली पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गवालनाडा से परालिया की तरफ से अवैध बजरी से भरा एक डंपर आ रहा है। इस पर टीम ने बजरी से भरे डंपर को रोकने का इशारा किया। लेकिन ड्राइवर बजरी का डंपर खाली कर भागने लगा। पुलिस टीम ने डंपर को रुकवाकर जब्त किया। वहीं ड्राइवर सदाम खान पुत्र सुराब खान निवासी परालिया धामट मंडाली बालोतरा को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस अलग-अलग मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *