जंगल के बीच 112 वाहन में बच्चे को दिया जन्म:कोरबा में अस्पताल लाते समय बढ़ी प्रसव पीड़ा, मितानिन ने कराई डिलीवरी

कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला को जंगल के बीच 112 वाहन में ही बच्चे को जन्म दिया। खोटखोर्री की रहने वाली 22 वर्षीय संगीता कुजूर को प्रसव पीड़ा होने पर 112 को सूचना दी गई। चालक संजय कुमार और आरक्षक राम सिंह श्याम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। महिला को उसके परिजनों और मितानिन प्रेमा बाई की मदद से वाहन में बैठाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ गई। वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया मितानिन की सलाह पर वाहन को जंगल में रोका गया। वहीं ईआरवी वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। संगीता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद मां और बच्चे दोनों को मोरगा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह संगीता का पहला बच्चा है। परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने अस्पताल में मिठाइयां बांटी और 112 टीम का धन्यवाद किया। मितानिनों को दिया जाता है प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग मितानिनों को प्रसव के लिए विशेष प्रशिक्षण देता है। इससे आपात स्थिति में सुरक्षित प्रसव कराया जा सकता है। हालांकि, जंगल के बीच प्रसव के दौरान परिवार को जंगली जानवरों का डर सता रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *