झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी पहल शुरू की है। बिजली बिल पाने और जमा करने से परेशान उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल के व्हाट्स एप पर बिजली बिल भेजेगा। इस बिल के साथ ही क्यू ओर कोड भी होगा। जिसे स्कैन कर उपभोक्ता हाथों हाथ अपना बिजली बिल जता कर सकेंगे। फिलहाल इसे रांची सर्किल के 5.80 लाख उपभोक्ताओं के लिए शुरू किया जा रहा है। बिजली विभाग इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सके, इसके लिए जागरूकता अभियान भी शुरू करेगी। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर ली गई हैं। उपभोक्ताओं के पास इस माध्यम से बिल जमा करने के अतिरिक्त पुराने विकल्प भी होंगे। बिजली के लिए मोबाइल रजिस्ट्रेशन जरूरी JBVNL की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार व्हाट्स एप पर बिल पाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल को अपने कंज्यूमर नंबर के साथ लिंक करें। अभी शहर के कई जगहों पर कैंप लगा जा रहा है। वहां जा कर अपना मोबाइल नंबर लिंक कराएं। फिर अपने अकाउंट को व्हाट्स एप नंबर से लिंक कराएं। उपभोक्ता चाहें तो 9155029417 पर अपना पुराना बिल का फोटो या कंज्यूमर नंबर भेज कर रजिस्टर्ड करा सकते हैं। इसके बाद आपको व्हाट्स एप पर बिल मिलना शुरू हो जाएगा। जब आपका नंबर लिंक हो जाएगा तब आपको जो बिल मिलेगा उसी में क्यूआर कोड भी होगा। उसे स्कैन करते ही आपका डिटेल मांगा जाएगा। उसे भरते ही डिटेल्स आपके मोबाइल स्क्रिन पर रहेगा। यहां आप अपने किसी भी यूपीआई के माध्यम से पैसे दे सकेंगे। वेबसाइट से भी निकाल सकते हैं बिल बिजली उपभोक्ता JBVNL की वेबसाइट से बिजली बिल निकाल सकते हैं। इसके लिए जेबीवीएनएल की वेबसाइट पर जाएं। वहां स्मार्ट पोस्टपेड/ प्रीपेड कंज्यूमर लॉग इन लिखे ब्लू रंग के बॉक्स को क्लिक करें। उसमें पहले लॉगिन रजिस्टर करना होगा। फिर लॉगिन पासवर्ड आ जाएगा। यहां पासवर्ड डालते ही उपभोक्ता का पूरा प्रोफ़ाइल खुल जाता है। इसके बाईं ओर पावर क्वालिटी से लेकर लोड और ऐस्टीमेटेड कंजप्शन आदि की जानकारी उपभोक्ता ले सकते हैं। वहीं मंथली बिल हिस्ट्री को क्लिक कर बिल डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें विस्तृत जानकारी रहती है कि किस महीने कितनी खपत हुई, कितना बिल आया, लोड कितना है, किस दिन उपभोक्ता ने स्वीकृत लोड से अधिक इस्तेमाल किया है। उपभोक्ता यहां प्रतिदिन के हिसाब से खपत और बिल देख सकते हैं। यहीं पेमेंट का भी विकल्प है। यहां भी उपभोक्ता चाहे तो अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं।
———————————
स्मार्ट मीटर से संबंधित इस खबर को पढ़ें…
स्मार्ट मीटर नहीं दे रहा बिजली बिल; यहां है समाधान:14 जगहों पर लग रहा स्पेशल कैंप, मोबाइल नंबर कराएं लिंक, 31 जनवरी तक मौका जेबीवीएनएल रांची के शहरी क्षेत्र के 3.60 लाख उपभोक्ताओं में से 2.95 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगा चुका है। इसके बाद इन उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल नहीं मिल रहा है। इसके पीछे की वजह मीटर लगाने वाली एजेंसी की लापरवाही है। एजेंसी ने शहरी उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर तो लगा दिया, लेकिन उसमें उनका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया। अब इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को चार-चार महीने से बिल नहीं मिल रहा है। अगर स्मार्ट मीटर लगाने के समय ही उपभोक्ताओं का नंबर अपडेट कर दिया गया होता तो एक लाख 20 हजार उपभोक्ताओं को आज परेशानी नहीं होती। उन्हें भी समय पर बिजली बिल मिल रहा होता। पूरी खबर यहां पढ़ें…


