जूली बोले- मूर्ख बनाने के लिए आहूजा का निष्कासन:BJP का धर्म, जाति के नाम पर लड़ाने का एजेंडा, CM कुछ भी बोलने को तैयार नहीं

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लड़ाने का एजेंडा लेकर चल रही है। अलवर के मंदिर में गंगाजल छिड़कने के विवाद को लेकर भाजपा के मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। केवल विधायक ज्ञानदेव आहूजा का निष्कासन कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निष्कासन तो पहले भी हुआ था, लेकिन वापस ले लिया गया। यह निष्कासन केवल आम जनता को मूर्ख बनाने के लिए है। इसे भी वापस ले लिया जाएगा। रविवार को जयपुर से अजमेर जाते समय नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कुछ देर के लिए किशनगढ़ में रुके। उन्होंने किशनगढ़ के विधायक डॉ. विकास चौधरी के साथ राजकीय यज्ञनारायण हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में चल रहे रक्तदान शिविर में शिरकत की। इसी दौरान उन्होंने भाजपा, भजनलाल सरकार और उनके प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच पैदा किए जा रहे विवाद को लेकर खुलकर बात की। जाति और धर्म के नाम पर लड़ाने का खेल
जूली ने कहा- भाजपा में मदन दिलावर का आदिवासियों का डीएनए टेस्ट कराने का बयान हो या फिर ज्ञानदेव आहूजा का मंदिर को गंगाजल से धोने का कृत्य, यह सब एक सेट एजेंडा है। भाजपा जाति और धर्म के नाम पर आपस में लड़ाने का खेल रच रही है। जूली ने कहा कि विधानसभा के पिछले सत्र में भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से पिटी है। मुख्यमंत्री और मंत्री विधानसभा में जवाब तक नहीं दे पाए। तब डोटासरा और जूली के बीच आपस में विवाद पैदा करने की कोशिश की गई। बहुमत के बावजूद भी बिल पास नहीं कर सकी सरकार
जूली ने कहा- भजनलाल सरकार बार-बार कह रही है कि बिजली महंगी करेंगे, पानी को महंगा करेंगे, पेंशन बंद करेंगे। इस सरकार का जोर केवल गरीबों पर पड़ता है। कुछ करना है तो अमीरों पर करें। बाबा साहेब ने संविधान बनाते समय राज्य के लिए 51 प्रतिशत की आवश्यकता मानी। शेष 49 प्रतिशत के लिए विपक्ष का प्रावधान किया। यह सरकार विपक्ष की भावना का कोई सम्मान नहीं कर रही। मंदिर में गंगाजल छिड़कने की यह खबर पढ़िए… राममंदिर में गंगाजल छिड़कने वाले ज्ञानदेव आहूजा BJP से सस्पेंड:टीकाराम जूली के दर्शन के बाद कहा था- कांग्रेसियों के आने से मंदिर अपवित्र हुआ राम मंदिर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के दर्शन के बाद गंगाजल छिड़कने के मामले में बीजेपी के सीनियर लीडर ज्ञान देव आहूजा को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। साथ ही, कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन में BJP ने आहूजा से जवाब भी मांगा है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *