चलती क्रूजर जीप का निकला टायर:कूदने वाले 3 यात्री घायल, एक की हालत गंभीर; सागवाड़ा मार्ग पर शंकर घाटी में हादसा

डूंगरपुर सदर थाना क्षेत्र की शंकर घाटी में एक चलती क्रूजर जीप का टायर अचानक निकल गया। इस दौरान जान बचाने के लिए जीप से कूदे तीन लोग गंभीर घायल हो गए। 2 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, एक घायल को रेफर किया गया है। सदर थाना क्षेत्र में सागवाड़ा रोड पर शंकर घाटी में एक्सीडेंट की घटना हुई। रविवार सुबह के समय सवारियों से भरी एक क्रूजर जीप अहमदाबाद से सागवाड़ा जा रही थी। इस दौरान डूंगरपुर से सागवाड़ा मार्ग पर शंकर घाटी पर एक जीप का अचानक टायर निकल गया। टायर निकलने से डरे 3 यात्री रवि रोत, प्रवीण रोत और हकरा चलती जीप से कूद गए और घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास मेगा की भीड़ लग गई। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद गंभीर घायल रवि को रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *