गर्मियों की दस्तक के साथ ही नहरबंदी के चलते श्रीगंगानगर जिले में पेयजल संकट की आशंका को ध्यान में रखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने जिले में जल आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। ऐसे में जलदाय विभाग द्वारा जिला स्तर पर एक 24×7 नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जहां उपभोक्ता दिन-रात किसी भी समय अपनी जल संकट से संबंधी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे। नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर: 0154-2445031 इसके अलावा उपभोक्ता अपने क्षेत्र के संबंधित सहायक अभियंता के मोबाइल नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं, ताकि समस्या का जल्द समाधान किया जा सके।PHED के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल आपूर्ति को व्यवस्थित बनाए रखने और किसी भी प्रकार की परेशानी से निपटने के लिए हर उपखण्ड स्तर पर अलग-अलग अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे न केवल शिकायतों का तुरंत समाधान हो सकेगा, बल्कि जल संकट की स्थिति को भी टाला जा सकेगा। इन अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकते हैं नागरिक श्रीगंगानगर शहर एवं शहरी क्षेत्र:श्रीमती नेहा खेमका – 95495-00047अशोक छींपा – 80589-32162निशा बेनीवाल – 76150-86896नलिनी – 70142-84081 ग्रामीण क्षेत्र (शहर क्षेत्र को छोड़कर):संजय कुमार – 94688-83522 अन्य उपखण्डों के लिए नोडल अधिकारी: श्रीकरणपुर क्षेत्र: रोहित जाखड़ – 94625-84648पदमपुर क्षेत्र: अमरजीत सिंह – 88548-51725सादुलशहर क्षेत्र: राहुल – 87666-25039सूरतगढ़ क्षेत्र: अजय सहारण – 93191-33316 विभाग की अपील विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि जल आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो, तो तुरंत नियंत्रण कक्ष या संबंधित अभियंता से संपर्क करें। इस पहल का उद्देश्य जिले में जल संकट को टालना और नागरिकों को राहत प्रदान करना है। गर्मी और नहरबंदी के बावजूद मिलेगी राहत जिले में नहरबंदी और बढ़ती गर्मी के कारण जल स्रोतों पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में जल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम तैयारियां शुरू कर दी है।


