सुशासन तिहार की समीक्षा बैठक में अफसरों की मनमानी:बिना सूचना के नहीं पहुंचे एसडीएम समेत दर्जनों अधिकारी, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

गरियाबंद में सुशासन तिहार की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर कलेक्टर सख्त हो गए हैं। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले एसडीएम समेत दर्जनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। फिंगेश्वर के सीएमओ चंदन मानकर को निलंबित करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। वे न केवल कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए, बल्कि बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर थे। समीक्षा बैठक में भी नहीं पहुंचे। नोटिस पाने वालों में राजिम एसडीएम विशाल महाराणा, मैनपुर एसडीएम पंकज डाहिरे और देवभोग एसडीएम तुलसीदास मरकाम शामिल हैं। इसके अलावा जनपद पंचायत मैनपुर की सीईओ श्वेता शर्मा और देवभोग के रवि सोनवानी को भी नोटिस मिला है। सुशासन तिहार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं नगरीय निकायों के पांच सीएमओ भी नोटिस की सूची में हैं। इनमें राजिम के मनीष कुमार गायकवाड़, कोपरा के श्यामलाल वर्मा, छुरा के लालसिंह मरकाम और देवभोग के संतोष स्वर्णकार शामिल हैं। विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया गया है। इनमें महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, विद्युत, उद्यानिकी, रोजगार, खनन, खादी ग्रामोद्योग, रेशम विभाग और बैंक के अधिकारी शामिल हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त 1 लाख 45 हजार 984 आवेदनों की एंट्री और निराकरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुशासन तिहार के दौरान विभिन्न विभागों को प्राप्त आवेदनों के व्यवस्थित संकलन और शीघ्र प्रविष्टि (एंट्री) पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे संबंधित विभागों को समय रहते आवेदनों को भेज दें, ताकि उनका जल्द और सुनियोजित तरीके से समाधान निकाला जा सके। इस अवसर पर यह भी स्पष्ट किया गया कि आवेदनों की प्रविष्टि और समाधान की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *