लुधियाना उप चुनाव- आशु को जेल सिंपथी वोट की उम्मीद:कांग्रेस कैंडिडेट बोले- लोगों की कचहरी में मिलेगा इंसाफ; झूठे मुकदमे करवाए दर्ज

पंजाब के लुधियाना में उप-चुनाव जल्द होने वाले हैं। कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को उम्मीदवार घोषित किया है। आशु का मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा के साथ है। आम आदमी पार्टी जहां एक तरफ अपने विकास कार्य और विधायक गुरप्रीत गोगी के परिवार को साथ जोड़ कर सिंपथी वोट बैंक लेने की कोशिश में है, वहीं अब कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु भी जेल सिंपथी वोट बैंक जुटाने में लग गए है। आशु ने सोशल मीडिया पर लिखा-जेल से बाहर आने के बाद मेरे पास दो रास्ते थे। एक था कि मैं अदालत जाता और जिन लोगों ने मेरे खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए है उनके साथ अदालती लड़ाई लड़ता। दूसरा था कि मैं लोगों की कचहरी में इंसाफ की मांग करता। परमात्मा और लोगों के ऊपर भरोसा है कि मुझे इंसाफ मिलेगा। इसलिए मैंने लोगों की कचहरी में जाने को पहल दी। अब इंसाफ लोगों को करना है। जानिए कौन है भारत भूषण आशु भारत भूषण आशु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राजनेता है। आशु लुधियाना से 2 बार विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस की पिछली सरकार में आशु खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। आशु ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत तब की थी, जब उन्हें पंजाब के लुधियाना शहर के वार्ड नंबर 48 से वर्ष 1997 में नगर पार्षद के रूप में चुना गया था। अपने पहले कार्यकाल के दौरान, वह 1997 से 2002, 2002 से 2007, और 2007 से 2012 (वार्ड 54 से) तक नगर पार्षद के रूप में रहे। वर्ष 2012 में, उन्हें लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी से टिकट मिला और वो पंजाब विधानसभा में डिप्टी सीएलपी नेता बने। इसके बाद 2017 में उन्होंने आम आदमी पार्टी के अहबाब ग्रेवाल को 36,521 मतों के अंतर से हराया। 2022 में आशु आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत बस्सी गोगी से हार गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *