बारिश ने नगर पालिका के सफाई दावों की पोल खोली:बौंली में दुकानों में पानी भरने से नाराज़ आए व्यापारी

नगर पालिका मुख्यालय बौंली पर बीती रात हुई बेमौसम बारिश ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल कर रख दी। 14 एमएम बारिश होने के बाद बौंली कस्बा कचरे के ढ़ेर में तब्दील नजर आया।मामले को लेकर व्यापारी वर्ग में खासा आक्रोश भी देखने को मिला। शनिवार रात कस्बा बौली में मौसम का मिजाज बदल गया और तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। तहसील कार्यालय बौली पर सुबह 8:00 बजे तक 14 एमएम बारिश दर्ज की गई।जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन बौली के बेहतर सफाई के दावों की पोल खुलती नजर आई।दरअसल मुख्य निवाई रोड पर कस्बा के प्रमुख नाले की सफाई न होने के कारण मुख्य सड़क पर कचरे के ढेर नजर आए। इंडेन गैस एजेंसी संचालक आशुतोष गोयल ने बताया कि मुख्य निवाई रोड पर विगत तीन बार सड़क निर्माण कार्य किया गया है, लेकिन हर बार सड़क को तोड़े बिना ही पूर्ण निर्माण करवाया गया। जिसकी वजह से सड़क की हाइट 3 फीट ऊपर हो गई और दुकाने काफी नीचे रह गई। ऐसे में बारिश का पानी दुकानों में भर जाता है। व्यापारियों ने जताई नाराज़गी बीती रात हुई बारिश के बाद दर्जनभर दुकानों में पानी भर गया।जिससे लाखों का माल खराब हो गया।वहीं नाला अवरुद्ध होने के चलते जगह-जगह कीचड़ के ढेर लग गए और आमजन को खासी परेशानी उठानी पड़ी। अधिशासी अधिकारी संतोष मीणा ने बताया कि व्यापारियों की सूचना के बाद मामला संज्ञान में आया है। ऐसे में मुख्य नाले की सफाई इसी माह करवाई जाएगी।बहरहाल व्यापारियों ने सफाई व्यवस्था माकूल करने, ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने व जल भराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।समस्या समाधान न होने पर व्यापारियों ने प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। इनपुट-आशीष मित्तल बौंली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *