पंखे के कुंदे पर रस्सी डालकर झूला कोचिंग स्टूडेंट:हैंगिंग डिवाइस भी लगा था, बिहार से JEE की तैयारी करने आया था

कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे 16 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। मयंक सिंह बिहार का रहने वाला था और 8 महीने पहले की कोटा आया था। शुक्रवार को हॉस्टल के कमरे में कुंदे से फांसी पर लटका मिला था। छात्र की मौत की सूचना पर परिजन कोटा पहुंचे है। मॉर्च्युरी पर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है। मयंक सिंह 11वीं का छात्र था। जो कोटा से JEE की तैयारी कर रहा था। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है। कोचिंग छात्र विज्ञान नगर थाना क्षेत्र इलाके में रहता था। कमरे में लगा था हैंगिंग डिवाइस विज्ञान नगर थाना सीआई मुकेश मीणा ने बताया- स्टूडेंट बिहार के गांव मन्नार भीकमपुरा भटोली जिला वैशाली का रहने वाला था। कोटा में रोड नंबर 5 इलाके में वेलकम प्राइम हॉस्टल में रहता था। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब सुसाइड की सूचना मिली थी। एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया- परिजनों ने हॉस्टल संचालक को फोन किया था। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो गेट बंद था। आवाज देने पर भी नहीं खोला तो स्टाफ ने गेट तोड़ दिया। प्रथम दृष्टया सामने आया बच्चा खुद को पढ़ने में कमजोर मानता था। ये बात परिजनों को भी पता थी। उसकी अटेंडेंस भी कम थी। स्टूडेंट अपने दादा और पिता से ज्यादा बात करता था। सुसाइड नोट भी नहीं मिला परिजनों के आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। हॉस्टल के कमरे में हैंगिग डिवाइस लगा हुआ था। उसने पंखा लटकाने वाले कुंडे फांसी लगाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *