बेटे की पिटाई से आहत वृद्ध महिला की मौत:भाई के दोस्त से मारपीट के दौरान बीच-बचाव कर रही थी मृतका, पुत्र हिरासत में

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में 10-11 अप्रैल की दरम्यानी रात युवक ने अपने बड़ी भाई के दोस्त को मां के कमरे में सोता देख उसकी डंडो से पिटाई शुरू की दी। युवक को बचाने आई वृद्धा भी लाठी के वार से घायल हो गई। वृद्धा की रविवार सुबह मौत हो गई। दरिमा पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम पोड़ी निवासी वृद्धा मानकुंवर मरावी (62 साल) की रविवार सुबह घर में मौत हो गई। इसकी सूचना पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को जानकारी मिली कि मानकुंवर गुरुवार की रात छोटे बेटे छोटू मराबी (20 साल) द्वारा की जा रही मारपीट के दौरान घायल हो गई थी। बीच-बचाव के दौरान हुई थी घायल
पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि 10 अप्रैल की रात छोटू मराबी शादी पार्टी से वापस घर पहुंचा तो उसकी मां मानकुंवर अपने कमरे में सो रही थी। उसका बड़ा भाई शराब पीकर बरामदे में सो रहा था। बड़े भाई का दोस्त भी उसके साथ शराब पीकर बरामदे में सोया था। छोटू मराबी अपने कमरे में जाकर सो गया। देर रात छोटू मराबी बाथरूम जाने के लिए उठा। उसने देखा कि भाई का दोस्त उसके मां के कमरे में सो रहा है। गुस्से में आकर उसने भाई के दोस्त के साथ डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इस बीच मानकुंवर ने अपने बेटे को मारपीट से रोकना चाहा। इस दौरान मानकुंवर को भी तीन से चार डंडे पड़ गए। डंडे के वार से उसे अंदरूनी चोटें आईं। नहीं कराया उपचार, हो गई मौत
मारपीट में घायल मानकुंवर का परिजनों ने कोई उपचार नहीं कराया। वह घर में ही पड़ी रही। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। आशंका है कि अंदरूनी चोटों के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। दरिमा थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने छोटू मरावी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *