कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की हनुमानगढ़ में बैठक:विधायक पूनिया ने कार्यकर्ताओं को पंचायत-निकाय चुनाव में टिकट का दिया आश्वासन

हनुमानगढ़ जंक्शन में रविवार को कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष और संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कृष्ण नेहरा, सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बुडानिया और हनुमानगढ़ विधानसभा अध्यक्ष संदीप सिहाग विशिष्ट अतिथि थे। यंग ब्रिगेड अध्यक्ष लोकेंद्र भाटी ने कहा कि देश के विकास में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिमन्यु पूनिया को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताया।विधायक पूनिया ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सेवादल और यंग ब्रिगेड के संगठन पर जोर दिया। उन्होंने 2018 में सेवादल पदाधिकारियों को दिए गए टिकट का जिक्र किया। पूनिया ने जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक के नवाचारों की सराहना की। पूनिया ने बीजेपी पर बाबा साहेब का अपमान करने और किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने संगरिया और टीबी सहित जिले में पंचायत या निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं को टिकट दिलाने का आश्वासन दिया। बैठक में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया और नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *