डॉ. अंबेडकर की 134वीं जयंती पर विशेष आयोजन:प्रतिभाशाली छात्रों का होगा सम्मान, शाम को दीपोत्सव और आतिशबाजी

हनुमानगढ़ जंक्शन में 14 अप्रैल 2025 को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में सुबह 10 बजे से भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 2024 में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सम्मान दिया जाएगा। साथ ही, राज्य या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में चयनित छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, लेखन और खेल में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा। शाम 6 बजे अंबेडकर सर्किल पर दीपोत्सव, केक कटिंग और भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा। प्रतिभा सम्मान के लिए पंजीकरण 12 अप्रैल शाम 5 बजे तक किया जा सकता है। कार्यक्रम में नशा मुक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन समिति में राज्य संयोजक दीपक बारोटिया, जिला संयोजक सुरेश सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल हैं। सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन और चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *