कोडरमा में 6 साल के बच्चे की मौत का मामला:माता-पिता का आरोप- दादा और सौतेली दादी ने की हत्या, गले पर मिले निशान

कोडरमा जिले में एक 6 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। तिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी में हुई इस घटना में मृतक सौरव कुमार के परिवार ने दादा और सौतेली दादी पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना शनिवार रात की है। सौरव ने अपनी मां से खाना मांगा था। मां ने कहा कि वह कुएं से पानी लाकर खाना देगी। जब वह वापस लौटी तो देखा कि बच्चा जमीन पर लोट रहा था। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के गले में मिला निशान घटना के समय बच्चे के पिता अरविंद यादव, जो एक ट्रक चालक हैं, घर पर नहीं थे। रविवार सुबह हिंदू रीति-रिवाज से बच्चे को दफना दिया गया। बाद में आसपास के लोगों ने बताया कि बच्चे के गले पर कुछ निशान थे। इसके बाद पिता ने तिलैया पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विनय कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर शव को कब्र से निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। हत्या करने का लगाया आरोप मृतक के पिता का आरोप है कि उनके पिता, सौतेली मां और छोटे भाइयों ने मिलकर बच्चे की हत्या की है। पुलिस ने बच्चे के दादा मनोज यादव, चाचा पवन यादव, छोटू यादव और सौतेली दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *