पलामू में ट्रैक्टर पलटा, नाबालिग मजदूर मरा:ईंट लादकर डिलिवरी के लिए जा रहा था वाहन, बेकाबू होने के बाद पलटा ट्रैक्टर

पलामू जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नावाबाजार थाना क्षेत्र के इटको मोड़ के पास ईंट लदे ट्रैक्टर के पलटने से 15 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के रजदरिया गांव निवासी नरेश भुइयां के बेटे मनदीप कुमार के रूप में हुई है। मनदीप नावाबाजार के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। हादसे के समय वह ट्रैक्टर पर बैठकर ईंट की डिलीवरी करने जा रहा था। बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर जानकारी के मुताबिक इटको मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त सूचना मिलते ही नावाबाजार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहन को जब्त कर थाने ले गई। अस्पताल पुलिस चौकी के जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *