पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा:घर के पास खेल रहे 10 साल के बच्चे को ट्रेलर ने कुचला, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

पलामू के हरिहरगंज में दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मेदिनीनगर-औरंगाबाद नेशनल हाईवे 139 पर वन विभाग चेकनाका के पास यह घटना हुई। मृतक की पहचान अकौनी गांव निवासी सुशील यादव के बेटे अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित अपने परिवार के साथ हरिहरगंज के बेलौदर गांव में किराए के मकान में रहता था। वह एक निजी स्कूल में पढ़ता था और दो भाइयों में बड़ा था। सड़क किनारे खेल रहा था बच्चा घटना के समय अमित अपने घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान छतरपुर से औरंगाबाद की ओर जा रहे एक ट्रेलर (नंबर CG 15 IB 9053) ने उसे कुचल दिया। ट्रेलर का पिछला पहिया बच्चे के कमर से नीचे के हिस्से को रौंद गया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। नाराज लोगों ने किया सड़क जाम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *