अमृतसर में 91 लाख की ड्रग्स-मनी बरामद:5 हजार डॉलर मिले, हेरोइन के साथ पकड़ा गया तस्कर, नोट गिनने की मशीन- होंडा सिटी जब्त

अमृतसर पुलिस ने ड्रग्स और हथियार मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गोइंदवाल साहिब के गुरपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 91 लाख रुपए, 5000 अमेरिकी डॉलर और 34 दिरहम बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पंजाब के मुख्यमंत्री की ‘ड्रग्स पर वार’ मुहिम के तहत की गई। इससे पहले 9 अप्रैल को पुलिस ने रणजीत सिंह राणा को 500 ग्राम हेरोइन और एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरदेव सिंह गोदी और शैलेंदर सिंह सेलू को भी पकड़ा। इनके पास से 33 लाख रुपए के हवाला के पैसे मिले थे। जांच में ड्रग सिंडिकेट की वित्तीय श्रृंखला का पता चला जिसके बाद कार्रवाई की गई और उनकी निशानदेही पर गुरपाल सिंह को पकड़ा गया। गुरपाल सिंह की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक नोट गिनने की मशीन और होंडा सिटी कार भी जब्त की है। पुलिस का कहना है कि यह मामला मादक पदार्थों की तस्करी और धन शोधन का है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस के मुताबिक संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। अन्य आरोपियों की पहचान और वित्तीय नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *