जालोर में दूसरे दिन धुंध, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन:रात का तापमान 10.2 डिग्री, तापमान में गिरावट की संभावना

जालोर-सांचौर में दूसरे दिन शनिवार को आसमान में धुंध छाई रही है। जिस कारण सूरज की तपिश भी कम रही है। शुक्रवार से चल रही उत्तरी दिशाओं की और से ठंडी हवाओं से ठिठुराया जारी है। जिससे जनजीवन प्रभावी रहा है। शुक्रवार को रात का तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई जिसके बाद फिर 26 दिसंबर से मौसम में बदलाव के साथ मावठ होने की संभावना है। बता दे जालोर-सांचौर में शुक्रवार से फिर मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। जिस कारण दो दिन से हल्के बादलों के साथ धुंध छाई हुई है। जिस कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी होकर 10.2 व दिन के तापमान में 23.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री व अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया था। जो इस सीजन का सबसे कम तापमान था। लेकिन धूंध व उत्तरी दिशाओं की और से 7 किमी प्रतिघंटा की गति से आ रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन जारी है। जिसे जनजीवन प्रभावित रहा है। वही लोग बिना कारण सूरज निकलने तक बाहर नही निकले और घरों में ही दुबक कर बैठे रहे। वही लोगों ने घरों के सामने व व्यापारियों ने दुकानों के बाहर अलावा जलाकर व गर्म खाद्य पदार्थ का सेवन कर सर्दी से बचने का प्रयास करते नजर आए। आगामी दिनाें में बारिश की संभावना मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि दो दिन रविवार व सोमवार को मौसम साफ रहने के साथ तापमान में गिरावट होगी। जिससे सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। तथा 26-27 दिसंबर के दौरान राज्य के कुछ भागों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। जिससे जालोर में ओस छाई रहने के साथ सर्दी का प्रकोप बढ़ने की प्रबल संभावना है। पिछले 5 दिन में इस तरह रहा तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *