पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारी, मौत:इलाज के दौरान दम तोड़ा; मोटरसाइकिल सवार भी घायल

दौसा के सदर थाना इलाके में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर गोविंददेवजी मंदिर के सामने शुक्रवार देर शाम को मोटरसाइकिल की टक्कर से पैदल जा रहे एक की मौत हो गई तथा बाइक सवार घायल हो गया। थाने के एएसआई प्रहलाद सिंह ने बताया कि अलवर जिले के राजगढ़ थाना इलाके के डोरोली गांव निवासी लल्लूराम बैरवा (51) दौसा में मजदूरी करता था। वह गोविंद देव जी मंदिर के सामने कॉलोनी में रहता था। शाम को पैदल घर जा रहा था, इस दौरान सिकंदरा की ओर जा रही मोटरसाइकिल ने उसके टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया, सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लल्लू राम को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं दुर्घटना में बाइक सवार सवाई माधोपुर जिले के ग्राम सन्देरा निवासी धर्मपाल मीणा भी घायल हो गया। उसे मामूली चोट आने पर जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *