अलवर में धूप निकलने से सर्दी से राहत:कई जगहों पर हल्का कोहरा भी, रात को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास

अलवर जिले में शनिवार सुबह हल्का कोहरा रहा। लेकिन धूप निकलने से सर्दी से राहत है। रात को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। जबकि धूप निकलने से अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। हालांकि अब शीतलहर का असर कम हुआ है। आगामी दिनों में तेजी से सर्दी के बढ़ने के आसार हैं। आगे घना कोहरा भी रह सकता है। सुबह सूर्य देव के दर्शन होते ही सर्दी का असर कम हो जाता है। अभी तक अलवर में बादल नहीं होने से धूप बराबर रहती है। थोड़ा कोहरा रहने पर धूप का असर कमजोर रहता है। लेकिन आगे कोहरा बढ़ने पर सर्दी का असर तेजी से बढ़ सकता है। हालांकि अभी माैसम फसलों के अनुकूल बना हुआ है। किसानों का कहना है कि दिन में धूप निकलने और रात को कड़ाके की सर्दी पड़ने से फसलों पर रौनक है। लगातार बर्फ पड़ने और दिन में धूप नहीं निकलने जैसी हालत में फसलों को नुकसान होने का डर रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *