शादी में जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक घायल हो गए। उनको उपचार के लिए श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया। इसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है। मामला शनिवार शाम को श्रीनगर थाना क्षेत्र के बालद का दड़ा का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों के अनुसार, श्रीनगर के निकटवर्ती क्षेत्र बालद का दड़ा में शनिवार शाम करीब पांच बजे मोटरसाइकिल पर जा रहे तीन युवकों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीनों युवक रोड के साइड पड़ी कांटेदार लकड़ियों में जा गिरे। मौके पर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। तीनों घायल बाइक सवार युवकों को श्रीनगर चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया। मौका देखकर ट्रैक्टर चालक ट्रेक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची जो पास ही के घर मे लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है। बाइक सवार कन्हैया, चिंटू व सोनू नंदी टोरडी शादी में जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (इनपुट-योगेश कुमावत, श्रीनगर) पढ़ें ये खबर भी… रेलवे नर्सिंग ऑफिसर ने किया सुसाइड:ट्रेन के आगे कूदा, मिला सुसाइड नोट, कहा-ओला लेकर परेशान था अजमेर के रेलवे अस्पताल के एक नर्सिंग ऑफिसर ने शनिवार शाम दौराई क्षेत्र में ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी को प्रारंभिक जांच में मृतक के पास सुसाइडनोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने स्वैच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। पूरी खबर पढें


