जोधपुर में स्कूटर से उतार कर युवक को पीटा:बोला- पुलिस ने प्राइवेट पार्ट पर मारा, शराब के छींटे दिए; थाने में रिपोर्ट दर्ज

जोधपुर में पुलिस कर्मियों की अमानवीयता का मामला डांगियावास थाने में सामने आया है। यहां पर गाय पालन कर परिवार चलाने वाले पंजाब के एक सरदार के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। बाद में उसके विरोध करने पर उसे थाने लाकर बंद कर दिया गया। थाने में पुलिसकर्मियों ने मारपीट करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को चोटिल कर दिया। इतना ही नहीं उसके ऊपर शराब के छींटे भी मारे। इन्हीं आरोपों को लेकर पीड़ित की ओर से डांगियावास थाने में रिपोर्ट दी गई है। स्कूटर रुकवा कर मारपीट की थाने में दी रिपोर्ट में खुशवंत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह पंजाबी राजपूत निवासी अनूपगढ़ ने बताया कि वह वर्तमान में कानावास पाना तहसील मंडोर में पशुपालन का काम करता है। 7 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे वह और उसके साथ राजेश घायल जो पशुपालन का काम करते हैं दोनों स्कूटर लेकर देवलिया की तरफ जा रहे थे। जब वह जालेली पहुंचे इतनी ही देर में उनकी बाइक का पीछा करते हुए दो व्यक्ति आए, जिनमें एक का नाम सुनील पुत्र भंवरलाल बाबल वह एक अन्य था। उसने गाली गलौज करते हुए उनकी बाइक को रुकवाया और फोन पर ही अन्य व्यक्तियों को बुला दिया। कुछ ही देर बाद दो कार लेकर करीब 10 व्यक्ति आए। जिसमें बंशीलाल पुत्र जोराराम, श्रवण पुत्र मंगलाराम, रामसिंह पुत्र भाकर राम, मनन पुत्र सरवन राम, शिवलाल पुत्र पोकर राम निवासी कानावास व सुनील पुत्र भंवरलाल गांव खंगार बापू की ढाणी फिटकासनी जिला जोधपुर और चार अन्य व्यक्ति थे। किडनैप कर कार में डाला इन सभी ने मिलकर उसे स्कूटर से नीचे गिरा दिया और उसके साथ मारपीट करने लगे बाद में उसका अपहरण कर अपनी कार में डाल दिया। जबकि उसके साथ चल रहे राजेश को स्कूटर पर पीछे छोड़ दिया। बाद में करीब डेढ़ घंटे तक कार में अपने साथ घूमते रहे और कार में ही बुरी तरह से मारपीट की। उसकी जेब में रखे 26 हजार 700 थे वह भी निकाल लिए और उसे जान से मारने की धमकियां दी। करीब 10:30 बजे यहां से उसे कुड़ी थाने लेकर गए जहां उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया जिसमें उसके कपड़े उतार कर नंगा कर दिया और जमीन पर पटक दिया। पुलिस वालों पर लगाए आरोप जिसमें दिनेश नाम का व्यक्ति जो सिविल कपड़ों में पुलिसकर्मी था वह उसके पैरों पर बैठ गया और उसके प्राइवेट पार्ट पर बेसबॉल का डंडा डालने की कोशिश भी की। इसकी वजह से उसका प्राइवेट पार्ट पर चोट लग गई। हो इस दौरान साथ में खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि इस तरह से मामला बिगड़ जाएगा तब दिनेश ने डंडा हटा लिया इस दौरान मौके पर चैनाराम नाम का एक व्यक्ति जो सिविल कपड़ों में था उसने बूट पहने हुए उसकी कमर पर खड़ा हो गया और एक एएसआई शिवराज जो वर्दी में था उसने उसके ऊपर शराब के छींटे मारे और कहा कि आप महाराज हो आपका धर्म भ्रष्ट कर दूंगा। सरकारी टीचर पर भी आरोप एक अन्य सिविल व्यक्ति जो सरकारी अध्यापक है जो उसके अपहरण करते समय साथ में था उसने उसके कूल्हे पर बेल्ट बरसाए जिसके निशान उसकी बॉडी पर आज भी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे गलत तथ्यों के आधार पर BNS 170 126 की धारा में रात भर बैरक में बिठाकर रखा। पीड़ित ने FIR में आरोप लगाया कि यदि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करती है तो उसकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर इस पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। क्योंकि पुलिस ने जिस मामले में उसे बंद किया घटना उस समय वह मौके पर मौजूद ही नहीं था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *