पाली शहर में 14 अप्रैल को शहर सरगरा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें समाज के 11 जोड़े विवाहित बंधन में बंधेंगे। सम्पतनाथ महाराज ने बताया कि समस्त क्षत्रिय सरगरा समाज प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के देखरेख में शहर के नया गांव रोड JCB वाली गली में स्थित भवानी पुनाघर चामुंडा हिंगलाज भेंसागर माताजी मंदिर सेवा समिति में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। इसके तहत 14 अप्रैल की सुबह सात बजे निकासी निकाली जाएगी। 9 बजे पाणिग्रहण संस्कार कार्यक्रम होगा। 11 बजे स्वागत समारोह होगा। जिसमें समाज के भामाशाहों और अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय क्षत्रिय सरगरा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल आर्य ने बताया कि अध्यक्ष जगदीश राठौड़, उपाध्याक्ष भंवरलाल, सचिव प्रकाश काग, सहसचिव लक्ष्मीकांत मारू, कोषाध्यक्ष शंकरलाल वोलावणिया, सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मण वोलावणिया, संगठन मंत्री बाबूलाल खाटक, श्रवण डिबिया संत शिरोमणि नवलाराम महाराज सरगरा समाज सेवा समिति पाली के पदाधिकारी और समाज के लोग सामूहिक विवाह आयोजन की तैयारियों में जुटे है।


