बाड़े में से 9 बकरियां चोरी:दतवास थाना क्षेत्र में 1 माह में 6 चोरियां हो चुकी, ग्रामीणों ने 3 दिन में खुलासे की दी चेतावनी

दतवास थाना क्षेत्र में चोरियां थम नहीं रही हैं। शनिवार रात भी हिंगोनियां बुजुर्ग गांव में एक जने के बाड़े में से 9 बकरियां चोरी हो गई हैं। इसका पता पीड़ित को रविवार अल सुबह 5 बजे तब चला, जब वह बकरियों को बाड़े में चारा डालने गया। पीड़ित को वहां एक भी बकरी नजर नहीं आई। बाद में इसकी शिकायत पीड़ित ने मोबाइल के जरिये दतवास थाने में दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पीड़ित समेत ग्रामीणों ने नाराजगी जताई कि अब तक एक माह में ही करीब छह चोरियां इस गांव में हो चुकी हैं, लेकिन एक भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने अब तीन दिन में चोरी का खुलासा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। हिंगोनिया बुजुर्ग निवासी जंसी लाल गुर्जर ने बताया कि अन्य दिनों की तरह शनिवार को घर ले पास बाड़े में बकरियां छोड़ रखी थीं। संभवतया मध्यरात बाद चोर उसकी बाड़े में से नौ बकरियां चुरा ले गए। रविवार सुबह उठकर जंसीलाल बाड़े में बकरियों के लिए चारा डालने गया तो बकरियां दिखाई नहीं दीं। फिर पीड़ित ने आसपास तलाशा, लेकिन कहीं नहीं दिखाई दीं। बाद में पीड़ित ने अन्य लोगों और पुलिस को सूचना दी। इन चोरियों का भी नहीं लगा पता 27 मार्च को दिनेश मीणा के घर से चोर हिगोनिया बुजुर्ग के बावड़ी वाली ढाणी से 3 लाख रुपए के आभूषण, नगदी चोरी कर ले गए। इससे पहले 2 मार्च को रामपुरा हिगोनिया बुजुर्ग से आधा तीन घरों से लाखों रूपए की नगदी व आभूषण चोरी कर ले गए। वही 13 जुलाई 2024 रामेश्वर गुर्जर की सात बकरी व आठ भेड़ चोरी कर ले गए। इससे पहले किशन लाल गुर्जर हिगोनिया बुजुर्ग के बाड़े से 5 भैस चोरी कर ले गए। ऐसे में 8 चोरी की वारदात हो चुकी है तथा खुलासा एक का भी नहीं हुआ है। इसके चलते लोगों की पुलिस के प्रति नाराजगी है। इनपुट: रामबिलास लांगड़ी, लुनेरा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *