अंबेडकर जयंती पर प्रदेश खटीक समाज का विशेष आयोजन:14 अप्रैल को प्रत्येक तहसील स्तर पर होगा कार्यक्रम, घरों में जलेंगे दीप

जयपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती को लेकर खटीक समाज में उत्साह का माहौल है। समाज के हर घर में जयंती समारोह मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अखिल भारतीय खटीक समाज राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कांति लाल चंदेल ने समाज के लोगों को विशेष संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सभी ग्राम पंचायत स्तर पर खटीक समाज के लोग 14 अप्रैल को अपने घरों को दीपावली की तरह सजाएंगे। घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। संगठन के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बाबा साहेब को पुष्प अर्पित करें। साथ ही समाज के लोगों के साथ उत्साह और उमंग से जयंती मनाएं। ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम नागौर जिले में होगा। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल चंदेल और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कानजी चावला नागौर में मौजूद रहेंगे। सभी पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर डॉ. अंबेडकर की 134वीं जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *