‘दैनिक भास्कर’ द्वारा आयोजित एनसीआर लीडरशिप अवॉर्ड कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन रविवार शाम 6 बजे एक निजी होटल में संपन्न हुआ, जिसकी शुरुआत केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ और अलवर जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। शिक्षा क्षेत्र के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि हुए सम्मानित शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों को सम्मान प्रदान किया गया। इनमें मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पीके साजू, लीपिन पब्लिक स्कूल के राज वीरेंद्र सिंह, राव कैपिटल स्कूल के अनूप यादव, सूरज पब्लिक स्कूल कोटकासिम के आनंद राव और निधि पब्लिक स्कूल की सरोज यादव शामिल हैं। उद्योग क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी मिला सम्मान उद्योग जगत से पार्वती मेटल कंपनी के सुरेंद्र चौहान, भुर्जी सुपरटेक के कमलजीत भुर्जी, सोनिया फोर्जिंग के कृष्ण ठाकुर, कामधेनु इस्पात के सतीश अग्रवाल और हरियाणा गैस सिटी के खालिद अहमद को सम्मानित किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए मिला पुरस्कार समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बाबा मोहनराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमर भगत और पार्षद कृष्ण नागर को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, खुशखेड़ा-करौली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप दायमा और लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष मीना जैन को भी एनसीआर लीडरशिप अवॉर्ड से नवाजा गया।नाहटा फाउंडेशन, भिवाड़ी की अध्यक्ष रीतिभा नाहटा को भी उनके सामाजिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र की अग्रणी संस्थाओं को भी मिला गौरव चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए गोपीनाथ हॉस्पिटल के एम.डी. नीरज अग्रवाल, हरिराम हॉस्पिटल भिवाड़ी के ओनर डॉ. राजेंद्र सिंह, एसएस हॉस्पिटल की मंजू यादव, स्टार हॉस्पिटल के विनीत यादव, गुप्ता आई केयर के नवदीप गुप्ता, टी-32 डेंटल क्लिनिक के संदीप वर्मा और न्यू रॉयल अल्ट्रासाउंड टपूकड़ा के पवन खटाना को सम्मानित किया गया। प्रायोजकों की रही सक्रिय भागीदारी इस आयोजन में कई प्रतिष्ठित संस्थाएं प्रायोजक के रूप में जुड़ीं। इनमें रोटरी क्लब भिवाड़ी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी नीरज झालानी, खंडेलवाल एजेंसीज़ भिवाड़ी, सेफ्टी मार्ट के राजेश द्विवेदी, तमन्ना मोटर्स के करण सिंह, जेएस प्रिंटिंग टपूकड़ा के हैप्पी अदलक्खा और सतलोक एडवर्टाइजिंग भिवाड़ी के विजय गुप्ता प्रमुख रहे। समारोह में उमड़ा शहर का जनसैलाब कार्यक्रम के दौरान भिवाड़ी शहर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ‘दैनिक भास्कर’ की पूरी टीम ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में ‘दैनिक भास्कर’ अलवर के मुख्य संपादक बाबूलाल शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।


