विदेशी शिक्षा का नया ट्रेंड:अमेरिका-कनाडा छोड़ यूके-यूरोप की ओर बढ़े भारतीय छात्र, रोजगार के अवसर बने वजह

विदेशी शिक्षा के लिए भारतीय छात्रों की पसंद बदल रही है। अमेरिका और कनाडा में नौकरी के अवसरों में कमी के कारण छात्र अब यूके, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का रुख कर रहे हैं। यह जानकारी इक्सोरा ग्लोबल के सीईओ गौरव नागर ने दी। राजस्थान की प्रमुख विदेशी शिक्षा सेवा प्रदाता कंपनी इक्सोरा ग्लोबल ने जयपुर में एक शैक्षिक मेले का आयोजन किया। मेले की शुरुआत कंपनी के चेयरमैन डॉ. आर.एस. नागर, निदेशक डॉ. राजकुमारी नागर, एमडी तुषार नागर और सीईओ गौरव नागर ने दीप प्रज्वलित कर की। जयपुर के हिल्टन होटल में आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में छात्रों ने अपने अभिभावकों के साथ हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने छात्रों की शैक्षिक काउंसलिंग की। इस वर्ष मेले में विभिन्न देशों के विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया। छात्रों और अभिभावकों ने उनसे सीधे संवाद कर विदेशी शिक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। गौरव नागर ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी राजस्थान के प्रमुख शहरों में शैक्षिक मेले आयोजित किए जाएंगे। जयपुर से शुरू हुए इस आयोजन में छात्रों और अभिभावकों ने विदेशी शिक्षा के प्रति गहरी रुचि दिखाई। इक्सोरा ग्लोबल सभी स्टूडेंट्स को वन स्टॉप सॉल्यूशन प्रोवाइड करवाता है, जिसमें यूनिवर्सिटी असिस्टेन्स से लेकर वीजा असिस्टेन्स तक की सभी सर्विसेज आती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *