मोडकिया में नए पंचायत कार्यालय का उद्घाटन:मंत्री बोले-सरकारी योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा

फलोदी के बाप पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मोडकिया में सांसद, विधायक, पंचायतीराज विभाग के मद से नवनिर्मित पंचायत कार्यालय और स्कूल भवन का उद्घाटन रविवार को किया गया। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह में जिला प्रभारी मंत्री और जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक पब्बाराम विश्नोई, महंत भगवानदास जांबा और सांगरिया विधायक अभिमन्यु पुनिया ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इसके अलावा महेश व्यास, सरपंच फरसाराम, पूर्व विधायक किशनाराम विश्नोई, ओसियां विधायक भैराराम सियोल और हरी माडपुरा भी मौजूद रहे। नए पंचायत भवन के निर्माण से ग्रामवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत सदस्य, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों में इस अवसर पर भारी उत्साह देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *